Home » Jharkhand Nagar Nikay Election : नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग ने जमशेदपुर में की बड़ी छापेमारी, बड़े पैमाने पर विदेशी शराब जब्त

Jharkhand Nagar Nikay Election : नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग ने जमशेदपुर में की बड़ी छापेमारी, बड़े पैमाने पर विदेशी शराब जब्त

Jharkhand Nagar Nikay Election : नगर निकाय चुनाव तक लगातार चलेगा उत्पाद विभाग का अभियान

by Mujtaba Haider Rizvi
**Alt Text (English):** Jharkhand municipal election crackdown in Jamshedpur, excise department seizes large quantity of foreign liquor
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड में नगर निकाय चुनाव चल रहे हैं। जमशेदपुर में भी मानगो और जुगसलाई में नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। इसे लेकर, डीसी के आदेश पर उत्पाद विभाग ने सोमवार को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। उत्पाद विभाग की टीम ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाबूडीह ग्वाला बस्ती में छापामारी कर लगभग 16 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। जो विदेशी शराब बरामद की गई है, उसमें किंग गोल्ड और आईएस ब्रांड की शराब शामिल है।

विदेशी शराब तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग ने बाबूडीह ग्वाला बस्ती के रहने वाले सूरज सुंडी को भी गिरफ्तार किया है। यह अवैध विदेशी शराब सूरज सुंडी ही बेच रहा था। आशंका जताई जा रही है कि नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए यह शराब प्रयोग की जाने वाली थी। अवैध अंग्रेजी शराब जब्त करने वालों में उत्पाद विभाग के निरीक्षक रामदास भगत, कुमार सत्येंद्र, अवर निरीक्षक रामदेव पासवान और होमगार्ड व पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Read Also: Jharkhand Diwas : बसंत सोरेन की अगुवाई में विशाल रैली निकाल झामुमो ने किया शक्ति प्रदर्शन

Related Articles

Leave a Comment