Sahibganj : साहिबगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ देख लिए जाने के बाद अपने ही बेटे 15 वर्षीय किशोर आयुष साह की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बेटे का शव घर के पीछे तालाब किनारे फेंक दिया था। घटना की तहकीकात में जुटी पुलिस ने सारी कहानी पता कर ली है। इसके बाद, महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार को गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दी है।
भगीना के साथ ही था अवैध संबंध
बताते हैं कि महिला मीनू देवी का अपने भगीना रोहित साह के साथ अवैध संबंध था। सात फरवरी को महिला का पति हेमंत साह कुछ काम से बाहर चला गया था। तभी महिला ने रोहित साह को घर पर बुला लिया और दोनों शारीरिक संबंध बना रहे थे। महिला के बेटे आयुष साह ने अपनी मां को किसी अन्य के साथ संबंध बनाते देखा तो उसने शोर मचाया। दोनों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी का फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को पीछे फेंक दिया था।
दाह संस्कार रोक कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था शव
पति बाहर से आया तो महिला ने बेटे के गायब होने की सूचना उसे दी और खोजबीन करने लगी। उसने पति को बताया था कि आयुष बाथरूम जाने की बात कह कर निकला था। तब से वह वापस नहीं आया। कुछ देर बाद सब ने उसे तालाब के किनारे पाया। उसे बरहरवा सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। पाकुड़ के सोनाजोड़ी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद, परिजन उसके दाह संस्कार की तैयारी में जुटे थे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोर के पिता के आवेदन पर हत्या का केस दर्ज किया गया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात की। तब घटना की कहानी पता चली। इसके बाद, किशोर की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Read Also- Sahebganj Road Accident : साहिबगंज में डंपर से टकरा गई तेज रफ्तार कार, सुल्तानगंज के ड्राइवर की मौत

