RANCHI : होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय द्वारा ट्रेन संख्या 03253/03254/03255 पटना से चर्लपल्ली (हैदराबाद, तेलंगाना) होली स्पेशल ट्रेन वाया रांची का परिचालन होगा। इन ट्रेनों में जेनरेटर यान का 1 कोच, एसएलआरडी का 1 कोच, सामान्य श्रेणी के 2 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 4 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 7 कोच और वातानुकूलित 3-टियर (इकॉनोमी) के 7 कोच समेत कुल 22 कोच होंगे।

ये होगा शेड्यूल
ट्रेन संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली होली स्पेशल वाया रांची, यात्रा प्रारंभ दिनांक 09/03/2026 से 30/03/2026 तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को पटना से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का पटना प्रस्थान 13:30 बजे, बिहार शरीफ आगमन 15:06 बजे प्रस्थान 15:08 बजे, गोमो आगमन 20:15 बजे प्रस्थान 20:25 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 21:20 बजे प्रस्थान 21:22 बजे, रांची आगमन 23:25 बजे प्रस्थान 23:35 बजे, हटिया आगमन 23:50 बजे प्रस्थान 23:55 बजे, राउरकेला आगमन 03:00 बजे प्रस्थान 03:05 बजे, दुर्ग आगमन 10:10 बजे प्रस्थान 10:20 बजे, नागपुर आगमन 15:50 बजे प्रस्थान 16:00 बजे, बेल्लमपल्ली आगमन 21:20 बजे प्रस्थान 21:22 बजे तथा चर्लपल्ली आगमन 03:30 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 03254 चर्लपल्ली पटना होली स्पेशल वाया रांची, यात्रा प्रारंभ दिनांक 11/03/2026 से 01/04/2026 तक प्रत्येक बुधवार को चर्लपल्ली से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन 4 ट्रिप चलेगी। इस ट्रेन का चर्लपल्ली प्रस्थान 23:00 बजे, बेल्लमपल्ली आगमन 03:35 बजे प्रस्थान 03:37 बजे, नागपुर आगमन 09:20 बजे प्रस्थान 09:30 बजे, दुर्ग आगमन 13:50 बजे प्रस्थान 14:00 बजे, राउरकेला आगमन 22:10 बजे प्रस्थान 22:15 बजे, हटिया आगमन 01:15 बजे प्रस्थान 01:20 बजे, रांची आगमन 01:35 बजे प्रस्थान 01:45 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 04:03 बजे प्रस्थान 04:05 बजे, गोमो आगमन 04:50 बजे प्रस्थान 05:00 बजे, बिहार शरीफ आगमन 11:07 बजे प्रस्थान 11:09 बजे एवं पटना आगमन 14:15 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 03255 चर्लपल्ली पटना होली स्पेशल वाया रांची यात्रा प्रारंभ दिनांक 13/03/2026 से 27/03/2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चर्लपल्ली से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन कुल 3 ट्रिप चलेगी। इस ट्रेन का चर्लपल्ली प्रस्थान 21:00 बजे, बेल्लमपल्ली आगमन 01:00 बजे प्रस्थान 01:02 बजे, नागपूर आगमन 07:20 बजे प्रस्थान 07:30 बजे, दुर्ग आगमन 11:50 बजे प्रस्थान 12:00 बजे, राउरकेला आगमन 20:10 बजे प्रस्थान 20:15 बजे, हटिया आगमन 23:15 बजे प्रस्थान 23:20 बजे, रांची आगमन 23:35 बजे प्रस्थान 23:45 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:03 बजे प्रस्थान 02:05 बजे, गोमो आगमन 02:50 बजे प्रस्थान 03:00 बजे, बिहार शरीफ आगमन 09:05 बजे प्रस्थान 09:07 बजे एवं पटना आगमन 12:00 बजे होगा।

