Home » Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में श्री श्री शिव हनुमान मंदिर में चोरों ने घुसकर दान पेटी से नकदी कर दिया पार

Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में श्री श्री शिव हनुमान मंदिर में चोरों ने घुसकर दान पेटी से नकदी कर दिया पार

चोरी की घटना का सुबह चला पता, CCTV फुटेज के जरिए जांच में जुटी पुलिस

by Mujtaba Haider Rizvi
रामनगर के मंदिर में चोरी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के राम नगर रोड नंबर 6 स्थित श्री श्री शिव हनुमान मंदिर में चोरी हुई है। शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी पार कर दी है। रविवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा अर्चना के लिए पहुंचे तो दान पेटी टूटी देख, उन्हें चोरी की घटना का पता चला।

3 साल से नहीं खोली गई थी दान पेटी

बताया जा रहा है कि तीन साल से दान पेटी को नहीं खोला गया था। इसलिए उसमें कितनी नकदी थी, इसका पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि चोरों को इस बात की भनक लग गई थी कि दान पेटी कई साल से नहीं खुली है और यहां चोरी करने में काफी अधिक नकदी मिलेगी। इसीलिए, दान पेटी को निशाना बनाया गया है। इलाके के लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर में रात के समय सुरक्षा की विशेष व्यवस्था नहीं रहती। बताया जा रहा है कि चोर मंदिर के मुख्य गेट पर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसे और दान पेटी का ताला तोड़ने के बाद नकदी लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने मंदिर प्रबंधन से ली घटना की जानकारी

दान पेटी चोरी होने की घटना की जानकारी मिलने पर कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर प्रबंधन के लोगों से घटना की जानकारी ली गई है। मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मंदिर समिति की तरफ से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Read also The Photon News Special: मानगो नगर निगम चुनाव में डमी उम्मीदवारी का खेल; Mango Nagar Nigam Election

Related Articles

Leave a Comment