Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद की मतगणना समाप्त हो गई है। यहां तीन राउंड की मतगणना हुई। तीन राउंड की मतगणना के बाद जुगसलाई नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर नौशीन खान विजेता घोषित की गई हैं। नौशीन खान ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार रिंकू सिंह को हराया है। नौशीन खान झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष झामुमो के वरिष्ठ नेता हिदायतुल्ला खान की पत्नी हैं। प्रथम चरण से ही नौशीन खान लगातार आगे चल रही थीं और रिंकू सिंह कभी उनके आगे नहीं हो पाईं। नौशीन खान को 11 हजार 563 मत मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा समर्थित रिंकू सिंह को 720 मतों से हराया है।
जुगसलाई नगर परिषद वार्ड संख्या 1 से शेख अब्दुल अकीब 1121 मत पाकर विजयी घोषित किए गए हैं। वार्ड संख्या 2 से मोहम्मद इरशाद हैदर 557 मत पाकर विजयी घोषित हुए हैं। वार्ड नंबर तीन से जगदीप सिंह 447 मत पाकर विजयी घोषित हुए हैं। वार्ड नंबर 4 से राहत हुसैन 1373 मत पाकर विजयी घोषित हुए हैं। वार्ड नंबर 7 से जीशान हुसैन 1220 मत पाकर विजयी हुए हैं। वार्ड नंबर 8 से नीताई चंद्र शासमल 296 मत पाकर विजयी घोषित हुए हैं। वार्ड नंबर 12 से सुरेश शर्मा 471 मत पाकर विजयी घोषित हुए हैं।
वार्ड नंबर 13 से गुलबहार बेगम निर्वाचित घोषित की गई हैं। उन्हें 856 मत मिले हैं। वार्ड नंबर 14 से सत्यनारायण अग्रवाल 502 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। वार्ड नंबर 15 से सुरेंद्र कौर राखी 246 मत पाकर निर्वाचित घोषित की गई हैं। वार्ड संख्या 16 से सौरभ रजक 450 मत पाकर विजयी घोषित हुए हैं। वार्ड नंबर 17 से प्रवीण सेठी 544 मत पाकर निर्वाचित घोषित की गई हैं। वार्ड नंबर 18 से अनिल मोदी 567 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए।
वार्ड नंबर 19 से राखी सिंह 500 मत पाकर निर्वाचित घोषित हुई हैं। वार्ड नंबर 20 से नेहा सिंह 309 मत पाकर निर्वाचित घोषित की गईं। वार्ड संख्या 21 से अर्चना दुबे 296 मत पाकर निर्वाचित घोषित हुई हैं। वार्ड संख्या 22 से शिल्पा तापड़िया 158 मत पाकर निर्वाचित घोषित हुई हैं।

