Home » RANCHI NEWS ALERT: रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, टीम अलर्ट 

RANCHI NEWS ALERT: रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, टीम अलर्ट 

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची स्थित सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं इससे प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शनिवार को ई-मेल से भेजे गए धमकी भरे संदेश में इस बार आरडीएक्स से विस्फोट करने की बात कही गई है। धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं। सूचना के बाद पुलिस  ने कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर डॉग स्क्वायड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

एहतियातन अदालत के मुख्य प्रवेश द्वार को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया, जबकि अन्य गेटों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। परिसर में आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की गई। कोतवाली पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रकाश सोय ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। साथ ही पूरे अदालत परिसर की सुरक्षा जांच जारी है। इससे पहले भी 6 फरवरी को रांची सिविल अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। 

Related Articles

Leave a Comment