Dhanbad : धनबाद जिले में सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित शांति विहार के प्रगति वाटिका अपार्टमेंट में शनिवार को एक 35 वर्षीय महिला ने छत से कूदकर जान दे दी। मृतका का नाम ममता सिंह है। वह डॉक्टर लक्ष्मण सिंह की पत्नी थीं। घटना के बाद अपार्टमेंट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला अचानक अपार्टमेंट की छत पर पहुंची और देखते ही देखते नीचे छलांग लगा दी।
गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू की। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।
सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके। धनबाद में महिला ने अपार्टमेंट से कूदकर जान दी, पति-पत्नी विवाद की आशंका, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी।

