Home » RANCHI CRIME NEWS: रांची में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

RANCHI CRIME NEWS: रांची में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

रियायशी इलाके में घर के भीतर अवैध तरीके से कर रहे थे शराब का निर्माण और पैकेजिंग

by Vivek Sharma
अवैध शराब फैक्ट्री
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: होली से ठीक पहले राजधानी में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। झारखंड उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शहर के हिनू इलाके में एक रिहायशी मकान में चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से घर के भीतर ही अवैध तरीके से शराब का निर्माण और पैकेजिंग कर रहे थे। उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से भारी मात्रा में तैयार शराब की बोतलें, खाली बोतलें, ढक्कन, कार्क, रैपर और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

 प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यहां तैयार की गई शराब को राजधानी के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था। होली के मद्देनजर अवैध शराब की मांग बढ़ने की आशंका को देखते हुए विभाग पहले से ही सतर्क था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Comment