Home » Jamshedpur Police Man Suspension: ट्रैफिक चेकिंग में रिश्वत लेते कैमरे में कैद तीन पुलिसकर्मी निलंबित, जमशेदपुर SSP की बड़ी कार्रवाई

Jamshedpur Police Man Suspension: ट्रैफिक चेकिंग में रिश्वत लेते कैमरे में कैद तीन पुलिसकर्मी निलंबित, जमशेदपुर SSP की बड़ी कार्रवाई

रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : शहर में ट्रैफिक जांच अभियान के दौरान कथित तौर पर रिश्वत लेने का मामला सामने आने के बाद जमशेदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत मांगने और लेने का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ललन सिंह, आरक्षी प्रकाश कुमार और आरक्षी पंकज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

गौरतलब है कि गुरुवार सुबह शहर में ट्रैफिक जांच अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे एक व्यक्ति को रोका गया। आरोप है कि कार्रवाई का डर दिखाकर उससे पैसे की मांग की गई। बताया जा रहा है कि बाद में कैमरे से बचने की कोशिश करते हुए कथित रूप से रिश्वत ली गई, लेकिन पूरी घटना एक अन्य कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक डीएसपी नीरज से रिपोर्ट तलब की। प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read also – Jamshedpur Traffic Jam News: मानगो ब्रिज पर एंबुलेंस कॉरिडोर की मांग तेज, हो गई थी जाम में फंसी एंबुलेंस में डिलीवरी

Related Articles