Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी पीयूष पांडेय ने एक साथ 17 थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। देर शाम जारी आदेश के अनुसार सभी तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के तहत साकची के थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को हटाकर सीतारामडेरा का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सीतारामडेरा के थाना प्रभारी निरंजन कुमार को बर्मामाइंस थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।सिदगोड़ा के थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार को हटाकर जमशेदपुर कोर्ट का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है।
गोपाल यादव बने साकची थाना प्रभारी
वहीं टेल्को के थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को हटाकर साकची सीसीआर में पदस्थापित किया गया है। इसी क्रम में बर्मामाइंस के थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव को हटाकर जादूगोड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। बागबेड़ा के थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव को अब साकची थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।घाटशिला के थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह को हटाकर मुसाबनी का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। वहीं मुसाबनी के सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर को बागबेड़ा का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
फैज अहमद बने सिदगोड़ा थाना प्रभारी
जादूगोड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद को हटाकर टेल्को का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, साकची सीसीआर में तैनात फ़ैज़ अहमद को सिदगोड़ा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जमशेदपुर कोर्ट के सुरक्षा प्रभारी राजेंद्र मुंडा को घाटशिला का थाना प्रभारी बनाया गया है।इसके अलावा अजय कुमार ठाकुर को पटमदा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है।
बोड़ाम थाना प्रभारी लाइन हाजिर
बोड़ाम के थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार को हटाकर गोलमुरी पुलिस लाइन में क्लोज किया गया है। जादूगोड़ा के थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल को भी गोलमुरी पुलिस लाइन में क्लोज कर दिया गया है। वहीं नीरज कुमार को बोड़ाम का नया थाना प्रभारी बनाया गया है और ईश्वर दयाल मुंडा को जादूगोड़ा का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

