चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित मधु बाजार में शुक्रवार को देर रात एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते रेस्टोरेंट पूरी तरह से जलकर राख में तब्दील हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक रेस्टोरेंट के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था। हालांकि आग लगने का कारण अब तक नहीं पता चला हैं।

जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के सुबह मधु बाजार स्थित रोलेक्स रेस्टोरेंट में आग लग गयी। आग इतना तेजी से बड़ा की देखते ही देखते पूरा रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेस्टोरेंट संचालक अनिल कुमार को दी और इसकी जानकारी तत्काल अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही तुरंत अग्निशमन वाहन मौके पर भेजा गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक पूरा सामान जल के राख हो गया। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू : संचालक
रेस्टोरेंट के संचालक अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि आग लगने से रेफ्रिजरेटर, एसी, पंखा फर्नीचर, रसोई उपकरण और जरुरी दस्तावेज पूरी तरह जल गए, आग इतनी भीषण थी कि आसपास की दुकानों तक फैलने का खतरा पैदा हो गया था।हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। संचालक के अनुसार, एक अनुमान से लगभग 20 लाख रुपये का सामान जल कर राख हो गया।

