Home » Jamshedpur Love Story : जुगसलाई से भागे प्रेमी युगल ने सिटी एसपी के सामने किया सरेंडर

Jamshedpur Love Story : जुगसलाई से भागे प्रेमी युगल ने सिटी एसपी के सामने किया सरेंडर

पुलिस ने युवती के पिता को भी बुला कर समझाया, ताकि आगे कोई दिक्कत नहीं हो

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Jugsalai Couple Surrender Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दोनों को भेजा गया जुगसलाई थाने, पूछताछ के बाद घर जाने दिया गया

Jamshedpur : जुगसलाई से 25 फरवरी को घर से भागे प्रेमी युगल जाहिद हुसैन और निखत गुल ने सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के सामने सरेंडर कर दिया है। यह सरेंडर प्रेमी युगल ने सोमवार को किया। दोनों के सरेंडर करने के बाद सिटी एसपी ने उनसे पूरी घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्हें जुसलाई थाना भेज दिया गया है। जुगसलाई थाने में भी पुलिस प्रेमी युगल से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस मामले में प्रेमी युगल से पूछताछ की और इसके बाद युवती के पिता को थाने बुलाया। बाद में सभी को समझा-बुझा कर घर भेज दिया। अब प्रेमी युगल साथ में ही रहेंगे।
जुगसलाई थाना प्रभारी ने बताया कि प्रेमी युगल बालिग हैं। उन्होंने अपना निकाहनामा दिखाया है। उन्होंने कहा कि अगर निकाह नहीं भी हुआ हो तो दोनों के बालिग होने की स्थिति में कुछ नहीं किया जा सकता। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक युवती के गुमशुदा होने का मामला दर्ज था। इसी वजह से पुलिस इस मामले में हरकत में थी और युवती की तलाश की जा रही थी।

25 फरवरी को घर से भागे थे प्रेमी युगल

बताया जा रहा है कि 25 फरवरी को जाहिद हुसैन के साथ निखत गुल अपने घर से चली गई थी। बाद में सोशल मीडिया पर निखत गुल ने एक वीडियो मैसेज जारी किया। इसमें उन्होंने बताया कि वह जाहिद हुसैन से प्यार करती हैं और अपने इच्छा से अपना घर छोड़कर उनके साथ गई हैं। वह जाहिद हुसैन के साथ रहना चाहती हैं। निखत गुल ने यह भी बताया था कि उन्होंने जाहिद हुसैन के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार निकाह कर लिया है।

युवती ने परिजनों से जताया जान का खतरा

निखत का आरोप है कि अब उसके परिजनों से उसकी जान को खतरा है। इसलिए प्रशासन सुरक्षा उपलब्ध कराए। इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस सक्रिय थी। लेकिन सोमवार को दोनों प्रेमी युगल एसपी ऑफिस पहुंचे और यहां सिट एसपी ऑफिस के कार्यालय में उन्होंने आत्म समर्पण किया। इसके बाद पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment