RANCHI: रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार कोर्ट को ईमेल के माध्यम से धमकी भरा संदेश भेजा गया है, जिसमें 14 साइनाइट बम से विस्फोट कर कोर्ट परिसर को उड़ाने की बात कही गई है। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। मौके पर कोतवाली डीएसपी सहित बम निरोधक दस्ता की टीम पहुंचकर पूरे परिसर की सघन जांच कर रही है। सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर टीम भी जांच में जुट गई है। फिलहाल पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इससे पहले भी रांची सिविल कोर्ट को 2 बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
RANCHI CIVIL COURT: रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
रांची सिविल कोर्ट को ईमेल से 14 साइनाइट बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस, BDS और साइबर टीम मौके पर जांच में जुटी, सुरक्षा बढ़ाई गई।
12

