Home » Jamshedpur News: टाटा स्टील ट्यूब्स डिवीजन का मजदूरों ने कर दिया गेट जाम, मुखी समाज ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

Jamshedpur News: टाटा स्टील ट्यूब्स डिवीजन का मजदूरों ने कर दिया गेट जाम, मुखी समाज ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

महेश मुखी का कहना है कि मजदूरों को उनके उचित लाभ और बेहतर कार्य परिस्थितियों से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी उद्योग या संस्थान की मजबूती मजदूरों के श्रम पर टिकी होती है, इसलिए उनके अधिकारों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

by Mujtaba Haider Rizvi
tube division jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा स्टील के ट्यूब्स डिवीजन में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय मुखी समाज ने आवाज उठाई है। समाज के सचिव और पूर्व मुखिया महेश मुखी ने आरोप लगाया है कि वहां काम कर रहे मजदूरों के अधिकारों का हनन हो रहा है और उनके साथ शोषण किया जा रहा है।

महेश मुखी का कहना है कि मजदूरों को उनके उचित लाभ और बेहतर कार्य परिस्थितियों से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी उद्योग या संस्थान की मजबूती मजदूरों के श्रम पर टिकी होती है, इसलिए उनके अधिकारों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुखी समाज अपने लोगों और मजदूरों के साथ हो रहे किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा। समाज मजदूरों के हक और सम्मान के लिए आवाज उठाता रहेगा।

महेश मुखी ने कंपनी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन से इस मामले में जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें न्याय दिलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजदूर किसी भी संस्थान की रीढ़ होते हैं। यदि उनके साथ ही अन्याय होगा तो इससे समाज और उद्योग दोनों को नुकसान होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए समाज हर संभव प्रयास करेगा।

Read also Jamshedpur News : मानगो अंचल में राजस्व मामलों के निपटारे के लिए विशेष शिविरों का आयोजन

Related Articles

Leave a Comment