Home » Chaibasa News : बिजली बोर्ड के करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में छाया मातम

Chaibasa News : बिजली बोर्ड के करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में छाया मातम

Chaibasa News : चाईबासा में करंट लगने से युवक की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

by Anurag Ranjan
Youth dies after electric shock from power board in Chaibasa, family in mourning
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुसालोटा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरभ हेंब्रम के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।

घटना रविवार शाम उस वक्त हुई जब सौरभ अपने घर में बिजली बोर्ड से बल्ब जलाने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही उसने प्लग ऑन किया, पूरे बोर्ड में करंट दौड़ गया और छूते ही वह करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने तुरंत उसे घायल अवस्था में चक्रधरपुर अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी स्थिति बिगड़ गई। पुलिस ने बताया कि सौरभ को पहले चक्रधरपुर लाया गया, जहां से उसे चाईबासा रेफर किया गया था, लेकिन चाईबासा पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया।

इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस हादसे से सदमे में हैं। सौरभ की असामयिक मौत ने परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है।

Read Also: Chaibasa News : बंदगांव घाटी में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

Related Articles