Home » Jamshedpur Education : आज से नहीं शुरू हो सका उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य, देर से पहुंचे थे नियुक्ति पत्र

Jamshedpur Education : आज से नहीं शुरू हो सका उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य, देर से पहुंचे थे नियुक्ति पत्र

Jamshedpur Education : बताया जा रहा है कि परिषद की ओर से भेजे गए नियुक्ति पत्र भी सभी शिक्षकों के नहीं हैं। फिलहाल केवल लगभग 60 प्रतिशत शिक्षकों के ही नियुक्ति पत्र भेजे गए हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
Evaluation of matric and inter answer sheets starting in Jamshedpur from tomorrow at six centers
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की लापरवाही के कारण शहर के मूल्यांकन केंद्रों पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य मंगलवार से शुरू नहीं हो सका। परिषद की ओर से जारी निर्देश के अनुसार 10 मार्च से हर हाल में मूल्यांकन कार्य शुरू होना था, लेकिन नियुक्ति पत्र समय पर नहीं पहुंचने के कारण प्रक्रिया प्रभावित हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार जिन शिक्षकों को उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए नियुक्त किया गया है, उनके नियुक्ति पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को मंगलवार दोपहर में ही प्राप्त हुए। देर से पत्र मिलने के कारण उन्हें शिक्षकों के बीच वितरित नहीं किया जा सका, जिससे मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो पाया।

बताया जा रहा है कि परिषद की ओर से भेजे गए नियुक्ति पत्र भी सभी शिक्षकों के नहीं हैं। फिलहाल केवल लगभग 60 प्रतिशत शिक्षकों के ही नियुक्ति पत्र भेजे गए हैं, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया में और देरी की संभावना बढ़ गई है। इस स्थिति को लेकर शिक्षकों और संबंधित अधिकारियों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Read Also: Kolhan Education News : सामने आए आदिवासी हो समाज के जीवन व मृत्यु के अनसुने पहलू

Related Articles

Leave a Comment