Home » Jamshedpur Crime : शादी तय होने के बाद युवती ने की लाखों के गहनों की चोरी, पुलिस ने महिला और स्वर्ण व्यापारी को किया गिरफ्तार

Jamshedpur Crime : शादी तय होने के बाद युवती ने की लाखों के गहनों की चोरी, पुलिस ने महिला और स्वर्ण व्यापारी को किया गिरफ्तार

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur crime woman steals gold jewellery before marriage
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : गोविंदपुर में पुलिस ने करीब 2 लाख 60 हजार रुपये कीमत के चोरी हुए सोने के गहनों के मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला और एक स्वर्ण व्यापारी को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी के सभी गहने बरामद कर लिए गए हैं।

इस मामले की जानकारी देते हुए गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वादी ने गोविंदपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि जिस युवती से उसके भाई की शादी तय हुई थी, उसी युवती ने घर में रखे सोने के गहनों की चोरी कर ली।

शिकायत के बाद पुलिस ने बनाई विशेष टीम

मामले को गंभीरता से लेते हुए गोविंदपुर पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर संदिग्ध युवती को गिरफ्तार किया।

युवती की निशानदेही पर स्वर्ण व्यापारी भी गिरफ्तार

गिरफ्तार युवती से पूछताछ के दौरान उसने चोरी के गहनों को बेचने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने साकची क्षेत्र से एक स्वर्ण व्यापारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्वर्ण व्यापारी के पास से चोरी किए गए सभी सोने के गहने बरामद कर लिए।

दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने महिला और स्वर्ण व्यापारी दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे भी जांच कर रही है।

Read Also: Gumla News : रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Comment