Dhanbad : सेक्टर पांच थाना क्षेत्र में बुधवार रात रेलवे स्टेशन के पास बसंत होटल में ठहरे धनबाद के रहने वाले आनंद गोस्वामी की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपितों से विवाद का कारण पता चला है। मुख्य आरोपित इंद्रजीत ने आनंद के सोने के दौरान उसका फोन चोरी कर लिया था और वह उससे रुपये ट्रांसफर करना चाहता था। पकड़े जाने पर उसने साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी।
सेक्टर पांच थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया।
आठ मार्च को धनबाद गया था आनंद
जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 41 वर्षीय आनंद गोस्वामी धनबाद के तेतुलमुरी बस्ती के रहने वाले थे और काम की तलाश में आठ मार्च को गुरुग्राम आए थे और बसंत होटल में ठहरे थे। बुधवार रात होटल में खाना बनाने का काम करने वाले अरविंद कुमार व इंद्रजीत ने विवाद के बाद हत्या कर दी थी और वहां से फरार हो गए थे। केस दर्ज होने के बाद गुरुवार शाम कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इंद्रजीत और अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया था।
बहन की शादी के लिए रुपये ट्रांसफर कर रहा था आरोपी
पूछताछ में पता चला कि अप्रैल में इंद्रजीत की बहन की शादी थी। इसलिए आरोपित इंद्रजीत को रुपये की जरूरत थी। इंद्रजीत ने देखा कि आनंद शराब पीने का आदी है। बुधवार रात जब आनंद शराब पीकर सो गया तो इंद्रजीत उसके कमरे में गया तथा रुपये ट्रांसफर करने के लिए उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। थोड़ी देर बाद जब आनंद की आंख खुली तो फोन नहीं पाया।
वह अपना फोन ढूंढते हुए होटल के नीचे आया तथा उसका फोन इंद्रजीत के पास मिला। फोन वापस करने की बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद इंद्रजीत व अरविंद आनंद के कमरे में गए और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसकी मौत हो गई।
Read also Jamshedpur News : मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

