Home » Jamshedpur News : टाटा स्टील ने ‘ट्रेलब्लेज़र्स 4.0’ स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया एलान

Jamshedpur News : टाटा स्टील ने ‘ट्रेलब्लेज़र्स 4.0’ स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया एलान

Jamshedpur News : कंपनी का इस कॉन्क्लेव से जुड़ाव भारत में खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के प्रति उसकी इच्छा को दर्शाता है। टाटा स्टील ने खेलों के विकास में ऐतिहासिक रूप से अहम भूमिका निभाई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Tata Steel announces Trailblazers 4.0 sports conclave in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा स्टील ने ‘ट्रेलब्लेज़र्स 4.0’ स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव की घोषणा कर दी है। यह कार्यक्रम देश के प्रमुख स्पोर्ट्स मंचों में से एक है। इसे रेवस्पोर्ट्स द्वारा आयोजित किया जाता है। इस कॉन्क्लेव में देश के नामचीन खिलाड़ी, खेल प्रशासक और विशेषज्ञ भारतीय खेलों के वर्तमान परिदृश्य और भविष्य की दिशा पर चर्चा करेंगे।

कंपनी का इस कॉन्क्लेव से जुड़ाव भारत में खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के प्रति उसकी इच्छा को दर्शाता है। टाटा स्टील ने खेलों के विकास में ऐतिहासिक रूप से अहम भूमिका निभाई है। कंपनी अपनी अकादमियों और प्रशिक्षण केंद्रों के जरिए जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के साथ ही उन खिलाड़ियों को भी सपोर्ट देती रही है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरा रामम ने कहा कि भारत की खेल यात्रा एक रोमांचक दौर में प्रवेश कर रही है। यहां जमीनी स्तर से लेकर दुनिया भर में मंच तक नई संभावनाएं उभर रही हैं। उन्होंने कहा कि खेल लोगों को प्रेरित करने और अगली पीढ़ी के चैंपियनों को तैयार करने की अद्भुत क्षमता रखते हैं। ‘ट्रेलब्लेज़र्स’ के साथ साझेदारी भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रसिद्ध खेल पत्रकार और लेखक बोरिया के नेतृत्व में आयोजित ‘ट्रेलब्लेज़र्स 4.0’ का आयोजन 14, 16 और 17 मार्च को आईटीसी रॉयल बंगाल और आईटीसी सोनार में किया जाएगा। तीन दिवसीय इस कॉन्क्लेव में भारत के तेजी से विकसित हो रहे खेल परिदृश्य पर केंद्रित कई सत्र आयोजित होंगे।

कॉन्क्लेव के उद्घाटन दिवस पर “स्पोर्ट इज़ इंस्पिरेशन” विषय पर चर्चा होगी, जिसमें डॉ. दिनशॉ पारडीवाला, राहुल बोस और एडिल सुमारीवाला जैसे प्रमुख वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। इसके बाद खेल पारिस्थितिकी तंत्र में निवेश और भारतीय फुटबॉल के भविष्य जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी।

अगले दो दिनों में कॉन्क्लेव में कई दिग्गज खिलाड़ी और विशेषज्ञ शामिल होंगे, जिनमें नीरज चोपड़ा, गौतम गंभीर, मिताली राज, मनिका बत्रा, सानिया मिर्ज़ा, हरभजन सिंह, जहीर खान, अंजू बॉबी जॉर्ज, रानी रामपाल, मनप्रीत सिंह और झूलन गोस्वामी सहित कई अन्य प्रमुख नाम शामिल हैं।

ये सभी खिलाड़ी और विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करते हुए भारत में खेलों के बदलते परिदृश्य, चुनौतियों और नई संभावनाओं पर अपने विचार रखेंगे।

Read Also: Jamshedpur Accident : बाबूडीह लाल भट्ठा में डंपर ने किशोर को कुचला, मौत

Related Articles

Leave a Comment