रांची : भारतीय प्रशासनिक सेवा में हाल ही में प्रोन्नत किए गए 15 अधिकारियों की पोस्टिंग कर दी गई है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। नागेंद्र पासवान को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का डीडीसी बनाया गया है।
इन अधिकारियों की हुई पोस्टिंग
दिलेश्वर महतो को डीडीसी गुमला, इश्तियाक अहमद को संयुक्त सचिव कार्मिक विभाग, विधानंद शर्मा को संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग, संगीता लाल को संयुक्त सचिव परिवहन विभाग, रोबिन टोप्पो को संयुक्त सचिव श्रम विभाग, नयनतारा केरकेट्टा को निदेशक प्रशासन कृषि विभाग, अरुण कुमार सिंह को संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग, आलोक शिकारी कच्छप को परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण खूंटी, अनिलसन लकड़ा को संयुक्त सचिव योजना एवं विकास विभाग, नागेंद्र पासवान को डीडीसी पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), सुबोध कुमार को संयुक्त सचिव मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, आसिफ एकराम को निदेशक संस्कृति, नीरज कुमार सिंह को संयुक्त सचिव उद्योग विभाग, जुल्फिकार अली को संयुक्त सचिव नगर विकास विभाग तथा अर्चना मेहता को संयुक्त सचिव राज्यपाल सचिवालय बनाया गया है।
बता दें कि इन सभी अधिकारियों को हाल ही में झारखंड प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति दी गई थी।

