Home » Jharkhand Accident: हईवा ने बाइक सवार युवक को रौंदा, टुकड़ों में बिखर गए शव, सड़क जाम

Jharkhand Accident: हईवा ने बाइक सवार युवक को रौंदा, टुकड़ों में बिखर गए शव, सड़क जाम

by Kanchan Kumar
Road-Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के शव कई टुकड़े में सड़क पर बिखर गए। शनिवार सुबह घटना की सूचना जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को मिली, लोग मौके पर जुटे। वे आक्रोशित हो गए। लोगों ने सड़क को जाम कर दिया।

हीरिंग निवासी संजय सिंह जोरी (बानसिंह) स्थित एक आईटीआई कॉलेज में कार्यरत थे। शुक्रवार देर रात वह ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घांघरी के पास तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शनिवार को परिवार के लोग बदहवास हालत में घटनास्थल पहुंचे। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क के बीचों-बीच रखकर चतरा-डोभी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े थे ग्रामीण

घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज के अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े थे। जाम में कई स्कूली बसें भी फंस गईं, जिससे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की वजह से यात्रियों को घंटों सड़क पर इंतजार करना पड़ा। पूरे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। दोपहर तक जाम बरकरार था। फरार वाहन तथा चालक की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी गई है।

Read Also- Jharkhand jail 4G jammer : जेल से गैंगस्टर नहीं चला सकेंगे अपराध का कारोबार, झारखंड की जेलों में लगेंगे 4G जैमर

Related Articles