Home » Palamu News: जनता दरबार में फरियादी की पुकार सुन डीपीआरओ पहुंचे ब्लड बैंक, किया रक्तदान

Palamu News: जनता दरबार में फरियादी की पुकार सुन डीपीआरओ पहुंचे ब्लड बैंक, किया रक्तदान

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू। पलामू समाहरणालय में बुधवार को आयोजित जनता दरबार में उस समय मानवीय संवेदना की मिसाल देखने को मिली, जब एक फरियादी की पीड़ा सुन जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) डॉ. असीम भावुक हो गए और जनता दरबार समाप्त होते ही सीधे ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। इस पहल की जिलेभर में सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार, अपर समाहर्त्ता कुंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया था। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। जनता दरबार में जमीन कब्जा, दोहरी जमाबंदी, म्यूटेशन, राजस्व विवाद और अन्य प्रशासनिक मामलों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।

इसी बीच एक फरियादी ने प्रशासन के समक्ष आवेदन देकर बताया कि उसके परिजन के लिए तत्काल A+ ब्लड की आवश्यकता है। उसने कहा कि काफी प्रयास के बावजूद उसे कहीं भी रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। फरियादी की यह बात सुनकर वहां मौजूद जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. असीम द्रवित हो गए। उन्होंने फरियादी को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह थोड़ा इंतजार करे, जनता दरबार खत्म होते ही वे इस दिशा में कदम उठाएंगे।

जनता दरबार समाप्त होने के बाद डॉ. असीम ने अपने कथन को सिर्फ आश्वासन तक सीमित नहीं रखा। वे फरियादी को अपनी गाड़ी में बैठाकर सीधे ब्लड बैंक पहुंचे और जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान किया। उनके इस कार्य ने यह साबित कर दिया कि प्रशासनिक पद पर रहते हुए भी संवेदनशीलता और मानवीयता सबसे बड़ी पहचान होती है।

रक्तदान करने के बाद डॉ. असीम ने आम लोगों से अपील की कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद को समय पर रक्त मिलना उसके जीवन को बचा सकता है। डॉ. असीम की इस पहल ने न सिर्फ एक मरीज की मदद की, बल्कि समाज को मानवता का संदेश भी दिया।

Read Also: MGNREGA: झारखंड में वीबी-जी राम-जी नहीं, मनरेगा ही चलेगा, झारखंड विधानसभा से संकल्प पारित

Related Articles

Leave a Comment