Home » Chaibasa Hindi News : यह सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि विकास की ओर एक बड़ा कदम : मंत्री दीपक बिरुवा

Chaibasa Hindi News : यह सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि विकास की ओर एक बड़ा कदम : मंत्री दीपक बिरुवा

Jharkhand Hindi News : मंत्री दीपक बिरुवा ने सदर प्रखंड के रोरो नदी पर मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत करोड़ों की लागत से बनने वाले पुल का किया शिलान्यास

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Hindi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत सदर प्रखंड के रोरो नदी पर मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत करोड़ों की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास मंत्री दीपक बिरुवा ने रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़ कर किया। करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह पुल पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा और सरायकेला जिला को सीधा जोड़ने का काम करेगा।

इस पुल के बनने पर क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। पुल बनने से ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे। यह एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इस पुल का निर्माण सदर प्रखंड अंतर्गत गाईसूटी पंचायत के कांकी से गिनडीमुंडी जाने वाली रास्ते में रोरो नदी पर होगा।

जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना हमारी सरकार का दायित्व

मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा यह सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि विकास की ओर एक बड़ा कदम है। राज्य सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना हमारी सरकार का दायित्व है। इस पुल के निर्माण होने से गांव के लोग मुख्यधारा से जुड़ेंगे। उन्होंने पुल के निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

मौके पर मौजूद सदस्य

मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी, मंगल सिंह तियू, मानाराम कुदादा, राजू सुंडी, प्रधान गोप, मनीष सुंडी, मुखिया अनिता तियू समेत अन्य मौजूद थे।

Read Also- Palamu Sarhul Festival : पलामू में सरहुल पर ‘बाघ देवता’ की हुई स्थापना, आस्था के सहारे जंगल बचाने की पहल शुरू

Related Articles

Leave a Comment