Home » Jamshedpur Kidnapping Case : बर्मामाइंस से किशोरी का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को दबोच कर भेजा जेल

Jamshedpur Kidnapping Case : बर्मामाइंस से किशोरी का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को दबोच कर भेजा जेल

किशोरी का कराया गया मेडिकल टेस्ट, कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा बयान

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur girl kidnapping
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshdpur : जमशेदपुर स्थित बर्मामाइंस थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि 16 वर्षीय नाबालिग को 21 मार्च को दिन के करीब 2 बजे कैरेज कॉलोनी इलाके से बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। लड़की के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने बर्मामाइंस थाना में शिकायत दर्ज कराई।

मामले में पुलिस ने जुगसलाई मिल्लत नगर निवासी मो. कैसर को आरोपी बनाया। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है। साथ ही नाबालिग की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Read also Jamshedpur News : जमशेदपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

Related Articles

Leave a Comment