Home » Palamu News : ट्रैक्टर दुर्घटना में युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Palamu News : ट्रैक्टर दुर्घटना में युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

हादसे में घायल विकास राजवंशी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में चल रहा है और उनकी स्थिति फिलहाल बेहतर बताई जा रही है।

by Vivek Sharma
खूंटी में एक्सीडेंट
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सरहु चौखड़ा ग्रामीण सड़क के पास सोमवार शाम एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चौखड़ा नहर पुल से नहर में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक धीरज उर्फ गोलू (18) झरहा गांव निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक विकास राजवंशी गंभीर रूप से घायल हो गया।

गौरतलब है कि धीरज सोहया पहाड़ से गिट्टी लादकर अनलोड करने के बाद खाली ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। हादसे में घायल विकास राजवंशी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में चल रहा है और उनकी स्थिति फिलहाल बेहतर बताई जा रही है।

हादसे के बाद घर में कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। इस बीच बसपा के पूर्व प्रत्याशी शेर अली, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भारती और पूर्व मुखिया उदेश्वर राम अस्पताल पहुंचे और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles