Home » Jamshedpur News : टेल्को कॉलोनी में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत, सेफ्टी पर उठे सवाल

Jamshedpur News : टेल्को कॉलोनी में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत, सेफ्टी पर उठे सवाल

Jamshedpur News : घटना के बाद घायल मजदूर को तत्काल टिनप्लेट अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
Construction worker fell from under-construction building in Telco Colony Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। यह निर्माण कार्य टाटा मोटर्स के लिए टाटा स्टील यूआईएसएल की ओर से कराया जा रहा था।

गौरतलब है कि टेल्को कॉलोनी के एन-49 स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां निवासी मानकी गोप अचानक गिर पड़े। बताया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने के कारण यह हादसा हुआ।

घटना के बाद घायल मजदूर को तत्काल टिनप्लेट अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस पूरे मामले में एक अहम सवाल यह भी उठ रहा है कि हादसे के बाद ठेका कर्मचारी को टाटा मोटर्स अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया। इसे लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे के पीछे लापरवाही किस स्तर पर हुई।

Read Also: Jamshedpur News : टाटा मुख्य अस्पताल गेट पर सिक्योरिटी गार्डों की गुंडागर्दी, मरीज को लेने जा रहे युवक को मिल कर पीटा

Related Articles

Leave a Comment