RANCHI: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने संविधान प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए झारखंड विधानसभा द्वारा पारित झारखंड विनियोग विधेयक 2026 को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस विधेयक के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट का प्रावधान किया गया है। वित्त विभाग झारखंड अब इस पर संकल्प जारी करेगा। नये वित्तीय वर्ष से इस राशि से अलग-अलग विभागों को बजट का आवंटन किया जायेगा।
READ ALSO: RANCHI NEWS: श्रीराम कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कथावाचक बोले-हृदय में होता है भगवान का वास

