Home » Koderma Accident: आमने-सामने टक्कर के बाद पलटे ट्रक, घायलों की मदद करने के बजाय ग्रामीण उठा ले भागे 500 बोरा दाल

Koderma Accident: आमने-सामने टक्कर के बाद पलटे ट्रक, घायलों की मदद करने के बजाय ग्रामीण उठा ले भागे 500 बोरा दाल

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा। झारखंड की कोडरमा घाटी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा रांची-पटना मुख्य मार्ग पर मेघातरी काली मंडा के पास हुआ। टक्कर के बाद दोनों ट्रक सड़क किनारे पलट गए।

एक ट्रक कोलकाता से करीब 1000 बोरा दाल लेकर बिहार की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा खाली ट्रक नवादा से कोडरमा की दिशा में आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहन अचानक एक-दूसरे के सामने आ गए और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दोनों ओर पलट गए।

दाल भरे ट्रक के चालक व उपचालक गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में दाल से भरे ट्रक के चालक मुकेश कुमार और उपचालक राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे ट्रक के चालक को मामूली चोटें आईं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हालांकि, हादसे के बाद जो दृश्य सामने आया, उसने मानवता पर सवाल खड़े कर दिए। सड़क पर बिखरे दाल के बोरे देखते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों की मदद करने के बजाय दाल लूटने में जुट गए। बताया जा रहा है कि करीब 500 बोरा दाल लोगों द्वारा उठा ली गई।

घटना की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है। साथ ही लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने न केवल सड़क सुरक्षा बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read Also: Anganwadi centres: आंगनबाड़ी केंद्रों में गड़बड़ियों की भरमार, लापरवाही देख पलामू आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

Related Articles

Leave a Comment