Home » Jharkhand Electricity Tariff: झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं को झटका; किस पर कितना पड़ेगा असर- यहां देखें टैरिफ

Jharkhand Electricity Tariff: झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं को झटका; किस पर कितना पड़ेगा असर- यहां देखें टैरिफ

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं को नए वित्तीय वर्ष से झटका लगने वाला है। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने 2026-27 के लिए नया बिजली टैरिफ जारी कर दिया है, जिसके तहत घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए दरों में बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी।

हालांकि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने करीब 59 प्रतिशत तक टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन आयोग ने इसे काफी कम करते हुए औसतन 6.12 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी है। इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 50 से 60 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है।

कृषि उपभोक्ताओं को नहीं करना पड़ेगा बढ़ोतरी का सामना

नई दरों के अनुसार, ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर 6.70 रुपये से बढ़कर 7.20 रुपये प्रति यूनिट हो गई है, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 6.85 रुपये से बढ़कर 7.40 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है। इसी तरह व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को भी बढ़ी हुई दरों का असर झेलना पड़ेगा।

राहत की बात यह है कि कृषि उपभोक्ताओं को इस बार किसी प्रकार की बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आयोग ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए इस श्रेणी में टैरिफ यथावत रखा है।

आयोग ने टैरिफ तय करने से पहले सार्वजनिक सुनवाई के दौरान उपभोक्ताओं और अन्य हितधारकों की आपत्तियों और सुझावों पर भी विचार किया। साथ ही वितरण हानि को कम करने के लिए कंपनी पर दबाव बनाया गया है। जहां कंपनी ने 25 से 28 प्रतिशत तक हानि का अनुमान दिया था, वहीं आयोग ने इसे 13 प्रतिशत तक सीमित करने का लक्ष्य तय किया है।

उपभोक्ता सुविधाओं को बेहतर बनाने को कई निर्देश

उपभोक्ता सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी कई निर्देश दिए गए हैं। अब हर बिजली बिल पर शिकायत निवारण मंच (CGRF) की जानकारी देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा बिल भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए पांच दिनों के भीतर भुगतान करने पर 2 प्रतिशत की छूट और प्रीपेड मीटर अपनाने पर 3 प्रतिशत की छूट का प्रावधान किया गया है।

इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशनों और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भी अलग टैरिफ निर्धारित किया गया है। कुल मिलाकर, नई दरों से जहां कुछ वर्गों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, वहीं किसानों और सोलर उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

चार्ट से समझिए नई दर

श्रेणीपहले दर (₹/यूनिट)अब दर (₹/यूनिट)बढ़ोतरी
ग्रामीण घरेलू6.707.20+0.50
शहरी घरेलू6.857.40+0.55
घरेलू HT6.407.20+0.80
श्रेणीपहले दर (₹/यूनिट)अब दर (₹/यूनिट)बढ़ोतरी
ग्रामीण (5 KW से अधिक)6.206.70+0.50
शहरी (5 KW से अधिक)6.707.30+0.60
HT व्यावसायिक7.308.00+0.70
श्रेणीपहले दर (₹/यूनिट)अब दर (₹/यूनिट)बढ़ोतरी
LT इंडस्ट्रियल6.106.60+0.50
HT इंडस्ट्रियल5.906.40+0.50
स्पेशल HT5.255.80+0.55

Read Also: RANCHI LPG NEWS: गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, जानें क्या चल रहा था एदलहातु में

Related Articles

Leave a Comment