Home » Jharkhand Politics: अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ ये क्या कह दिया अंबा प्रसाद ने; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Jharkhand Politics: अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ ये क्या कह दिया अंबा प्रसाद ने; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। झारखंड में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस नेता एवं बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

अंबा प्रसाद ने दावा किया कि राजधानी रांची में हालात इतने खराब हैं कि दुकानदार डर के कारण रात आठ बजे ही अपनी दुकानें बंद कर देते हैं। उन्होंने कहा कि हत्या, अपहरण, लूट, पेट्रोल पंप और मॉल में डकैती जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन अपराधी बेखौफ होकर फरार हो जाते हैं।

कहा – राज्य में संगठित अपराध का नेटवर्क सक्रिय

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में संगठित अपराध का नेटवर्क सक्रिय है, जिसमें ड्रग्स माफिया, ट्रैफिकिंग, जबरन वसूली और लूटपाट जैसे अपराध शामिल हैं। उनके मुताबिक, कई अपराधी जेल में रहते हुए भी इन गतिविधियों को संचालित कर रहे हैं।

अपराधी फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश भाग रहे, पुलिस निष्क्रिय

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि यदि पुलिस चाह ले तो इन घटनाओं पर रोक लग सकती है, लेकिन हकीकत यह है कि कई मामलों में अपराध पुलिस के संरक्षण में हो रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड के अपराधी फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेशों (अजरबैजान, फ्रांस और इंग्लैंड) तक पहुंच रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने में विफल साबित हो रही है।

अंबा प्रसाद ने राज्य के पुलिस प्रमुख तदाशा मिश्रा की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि डीजीपी पद पर व्यवस्था को लेकर भी पारदर्शिता की कमी है और पुलिस तंत्र सही तरीके से काम नहीं कर रहा है।

पुलिस एक गिरोह को बढ़ावा देने के लिए दूसरे के खिलाफ कार्रवाई कर रही

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस एक गिरोह को बढ़ावा देने के लिए दूसरे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। साथ ही, उन्होंने आपातकालीन नंबर 100 पर कॉल रिसीव नहीं होने की बात भी उठाई। अंबा प्रसाद ने राज्य सरकार से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाने की मांग की है।

Read Also:

Related Articles

Leave a Comment