Home » Baharagora Accident : बहरागोड़ा NH-18 पर भीषण सड़क हादसा: टैंकर से टकराई कार, युवक गंभीर हालत में कटक रेफर

Baharagora Accident : बहरागोड़ा NH-18 पर भीषण सड़क हादसा: टैंकर से टकराई कार, युवक गंभीर हालत में कटक रेफर

Jharkhand Hindi News : स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को हल्की चोटें आने के कारण छुट्टी दे दी गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर किया गया

by Rakesh Pandey
Baharagora Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार तड़के एक सड़क हादसा सामने आया है। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर होटल ओम कृष्ण के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि दूसरा युवक मामूली रूप से जख्मी है।

घने कोहरे के कारण हुआ हादसा

प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि दोनों युवक पश्चिम बंगाल से बहरागोड़ा स्थित अपने घर लौट रहे थे। तड़के के समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी। इसी कारण चालक को सड़क किनारे खड़ा टैंकर दिखाई नहीं दिया और कार सीधे उसके पिछले हिस्से में जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस की तत्परता से तुरंत पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना अपने वाहन से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा पहुंचाया। पुलिस की इस तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका।

एक युवक की हालत गंभीर

स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक सौरभ नायक को हल्की चोटें आने के कारण छुट्टी दे दी गई। वहीं दूसरे युवक सौरभ मंडल की हालत गंभीर बनी रही। वह ईचड़ाशोल इलाके का रहने वाला था डॉक्टरों का कहना कि घयाल यात्री की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर किया। हालांकि, वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए कटक ले गए, जहां फिलहाल उसका उपचार जारी है।

Read Also- Ranchi Airport Summer Schedule : रांची एयरपोर्ट का समर शेड्यूल जारी : 24 फ्लाइट्स से देशभर की सीधी कनेक्टिविटी, बना सकते हैं घूमने का प्लान

Related Articles

Leave a Comment