Home » Rahul Gandhi Chaibasa Visit Cancel : कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के समापन में नहीं आएंगे राहुल गांधी, इस कारण टला कार्यक्रम

Rahul Gandhi Chaibasa Visit Cancel : कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के समापन में नहीं आएंगे राहुल गांधी, इस कारण टला कार्यक्रम

Jharkhand Hindi News : शिविर में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को झारखंड-ओडिशा के बड़े नेताओं द्वारा संगठन की मजबूती, नेतृत्व विकास और जनसंवाद पर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है

by Rajeshwar Pandey
Rahul Gandhi Chaibasa Visit Cancel
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: चाईबासा के ट्राईबल रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर (टीआरटीसी) गुईरा में झारखंड और ओडीशा के कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के लिए आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन 31 मार्च को हो रहा है। कांग्रेस नेताओं की ओर से यह जानकारी दी जा रही थी कि प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे।

सोनिया गांधी के बीमार होने के कारण टला कार्यक्रम

कांग्रेस जिला अध्यक्षों के लिए चल रहे शिविर के प्रबंधन टीम के सदस्य सह कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने बताया कि अब राहुल गांधी का चाईबासा आगमन स्थगित हो गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस संसदीय दल के चेयरमैन सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के कारण राहुल गांधी चाईबासा के कार्यक्रम में नहीं आ रहे हैं।

संगठन, नेतृत्व विकास व जनसंवाद पर प्रशिक्षण

इस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को दोनों राज्यों के बड़े नेताओं और मंत्रियों द्वारा दस दिनों में संगठन मजबूती, नेतृत्व विकास और जनसंवाद पर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और नए नेतृत्व को तैयार करना है। इस शिविर को पार्टी के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Read Also- Chaibasa News : लंबे समये बाद डंपिंग यार्ड की आग पर पाया गया काबू

Related Articles