Home » Jharkhand ED: ईडी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रभाकर प्रभात बने रांची के जॉइंट डायरेक्टर

Jharkhand ED: ईडी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रभाकर प्रभात बने रांची के जॉइंट डायरेक्टर

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। प्रवर्तन निदेशालय यानी Enforcement Directorate (ईडी) ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल का असर झारखंड पर भी पड़ा है। Ranchi जोनल कार्यालय के जॉइंट डायरेक्टर अजय लुहाच का तबादला रायपुर कर दिया गया है, जबकि रायपुर से प्रभाकर प्रभात को रांची की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देशभर में कई अधिकारियों का स्थानांतरण

जारी अधिसूचना के अनुसार, अवनीश तिवारी को पणजी से चंडीगढ़, राकेश कुमार सुमन को कोच्चि से लखनऊ और मयंक पांडे को गुवाहाटी से मुंबई स्थानांतरित किया गया है। वहीं, प्रभाकर प्रभात को रायपुर से रांची भेजा गया है।

इसके अलावा अजय लुहाच को रांची से रायपुर स्थानांतरित किया गया है। माधुर डी. सिंह को मुख्यालय से गुरुग्राम और राज कुमार को लखनऊ से मुख्यालय भेजा गया है।

अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं

ईडी ने कुछ अधिकारियों को नई पोस्टिंग के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी हैं। अभयुदय ए. आनंद को कोच्चि जोनल कार्यालय, रामधन डागर को मुख्यालय और सत्यमकाम दत्ता को गुवाहाटी भेजा गया है।

माधुर डी. सिंह को श्रीनगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, अजय लुहाच को रायपुर के साथ-साथ पणजी जोनल कार्यालय की जिम्मेदारी भी दी गई है।

ईडी द्वारा किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक मजबूती और कार्यक्षमता बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। विभिन्न जोनल कार्यालयों में नए अधिकारियों की नियुक्ति से जांच कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।


Related Articles

Leave a Comment