RANCHI: रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। सोमवार को अदालत के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजे गए धमकी भरे संदेश के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें कई थाना प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल को शामिल किया गया।
सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे कोर्ट परिसर को घेर लिया और सघन तलाशी अभियान शुरू किया। डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते की मदद से जजों के चैंबर, कोर्ट रूम, वकीलों के शेड और पार्किंग क्षेत्र की बारीकी से जांच की गई। इस जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला।
Read Also– Ramgarh Steel Plant Blast : झारखंड इस्पात प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, 9 मजदूर घायल, 5 की हालत नाजुक

