RANCHI: झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर भाजपा प्रवक्ता अजय साह द्वारा ईडी की एंट्री की धमकी देने पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बयानबाजी के माध्यम से ईडी को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है, जिससे राज्य के विकास पर असर पड़ सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए, न कि धमकियों और राजनीतिक दबाव के आधार पर।
प्रदेश महासचिव ने कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले पर जांच का आदेश दिया है और दोषियों पर उचित कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का ईडी का नाम लेकर राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास संस्थाओं की साख को नुकसान पहुंचा रहा है और लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी कानून और संविधान में पूर्ण विश्वास रखती है और किसी भी आरोप की जांच स्वतंत्र एजेंसियों द्वारा निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए।
READ ALSO: RANCHI LPG NEWS: झारखंड में गैस की किल्लत पर मंत्री का सख्त रुख, जानें क्या दिया अल्टीमेटम

