Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर की भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Jamshedpur News : जमशेदपुर की भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

पूर्णिमा साहू ने कहा कि अगर लैंगिक अंतर को कम किया जाए, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था में लगभग 7 ट्रिलियन डॉलर की वृद्धि संभव है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती है।

by Mujtaba Haider Rizvi
भाजपा विधायक पूर्णिमा महतो
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने रविवार को जमशेदपुर सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का बड़ा कदम बताया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के हित में किए गए कामों का बखान किया। वह योजनाएं बताईं जो महिलाओं से संबंधित हैं। विधायक ने कहा कि सितंबर 2023 में पारित यह संवैधानिक संशोधन लोकसभा राज्य की विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीट का आरक्षण सुनिश्चित करता है। इससे महिलाओं को बढ़ावा मिलेगा। महिला सशक्तिकरण होगा। इनमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की सीटें भी शामिल हैं।

लैंगिक अंतर कम होने से अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ेगी

पूर्णिमा साहू ने कहा कि अगर लैंगिक अंतर को कम किया जाए, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था में लगभग 7 ट्रिलियन डॉलर की वृद्धि संभव है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती है। इसीलिए भाजपा महिलाओं को सशक्त करने के लिए तरह-तरह के कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में महिलाओं की स्थिति में काफी बदलाव आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 72 प्रतिशत घर महिलाओं के नाम पर बने हैं। एसटीएम क्षेत्र में 43% महिलाओं और मुद्रा योजना में 69% महिलाओं को ऋण दिया गया है।

केंद्र की योजनाओं ने महिलाओं को बनाया सशक्त

स्टैंड अप इंडिया के तहत 84% लाभार्थी महिलाएं हैं। विधायक ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं ने महिलाओं की जिंदगी बदल दी है। उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए हैं। इससे महिलाओं को किचन में आसानी हुई है। लकड़ी के चूल्हे से उन्हें निजात मिली है। जल जीवन मिशन के जरिए 14 करोड़ 45 लाख घरों में पानी पहुंचा है। इससे महिलाओं को घड़ा व बाल्टी लेकर पानी की तलाश में नहीं निकलना पड़ा। मातृत्व अवकाश 26 सप्ताह का कर दिया गया है। विधायक ने कहा कि आज महिलाएं बड़ी संख्या में मतदान कर रही हैं। साल 2024 तक 48.62 फीसदी महिला मतदाता थीं और 65.78 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था।

हम पुरुषों से अधिक मतदान कर रही महिलाएं

कई जगह पुरुषों से अधिक महिलाओं ने मतदान किया है। 1952 में लोकसभा में 22 महिलाएं थीं। साल 2024 के चुनाव में अभी 75 महिला सांसद हैं। राज्यसभा में यह आंकड़ा 17% है।

पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं का 46% प्रतिनिधित्व

विधायक ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में 46 प्रतिशत महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। 14 लाख 5000 महिला जन प्रतिनिधि हैं। विधायक ने कहा कि पिछले दशक में 32 करोड़ महिलाओं के जनधन योजना के खाते खोले गए हैं। 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। लड़कियों की शिक्षा में भागीदारी बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए देश विकसित होगा। भारत साल 2047 तक विकसित भारत के अपने लक्ष्य को हासिल करने में निर्णायक भूमिका में होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलू मछुआ, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी आदि मौजूद रहे।

Read also –Khunti News : खूंटी में मामूली बात पर भतीजों ने अपने चाची को मार डाला, जानें क्यों हुई वारदात

Related Articles

Leave a Comment