Home » Seraikela News : चांडिल के पास NH 33 पर आपस में टकराई बोलेरो और स्विफ्ट डिजायर कार, एक की मौत

Seraikela News : चांडिल के पास NH 33 पर आपस में टकराई बोलेरो और स्विफ्ट डिजायर कार, एक की मौत

by Mujtaba Haider Rizvi
car accident in seraikela
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 33 पर मंगलवार को एक बोलेरो स्विफ्ट डिजायर कार से टकरा गई। यह सड़क दुर्घटना चौका और चांडिल के बीच मुखिया होटल के पास घटी है। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस ने जब्त किए दोनों वाहन

इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर यह दुर्घटना कैसे हुई है। घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया और सड़क पर लगे जाम को हटवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Read alsoJamshedpur Accident: पोटका में खड़े डंपर से टकरा गई बाइक, एक व्यक्ति की मौके पर मौत, महिला घायल

Related Articles

Leave a Comment