Home » RANCHI NEWS: JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर राज्यपाल से मिला बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल, CBI से जांच की मांग

RANCHI NEWS: JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर राज्यपाल से मिला बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल, CBI से जांच की मांग

ज्ञापन सौंपकर परीक्षा में व्यापक अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक की आशंका जताई

by Vivek Sharma
RANCHI: JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले में भाजपा ने राज्यपाल से CBI जांच की मांग की, रांची में सौंपा ज्ञापन।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर बीजेपी रेस हो गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी का एक शिष्टमंडल प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोक भवन रांची में मिला। शिष्टमंडल ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपते हुए परीक्षा में व्यापक अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक की आशंका जताई। ज्ञापन में विभिन्न समाचार माध्यमों में प्रकाशित रिपोर्टों, जांच के दौरान हुई गिरफ्तारियों तथा बरामद सामग्रियों का हवाला देते हुए मामले की गंभीरता को रेखांकित किया गया।

भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने की मांग की। उनका कहना है कि इससे मामले की सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। वहीं भाजपा का आरोप है कि यदि समय रहते पारदर्शी जांच नहीं कराई गई, तो इससे युवाओं का भरोसा सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं से उठ सकता है। इस मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक सीपी सिंह और नवीन जयसवाल समेत कई अन्य नेता भी उपस्थित थे।

READ ALSO: RANCHI CRIME NEWS: बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम

Related Articles

Leave a Comment