Home » RANCHI NEWS: पीएम मोदी से मिले सांसद दीपक प्रकाश, जानें क्या रखी मांग

RANCHI NEWS: पीएम मोदी से मिले सांसद दीपक प्रकाश, जानें क्या रखी मांग

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड भाजपा के राज्यसभा सांसद और बिहार के सह प्रभारी दीपक प्रकाश ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को मुलाकात की। इस दौरान झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में विस्तार से चर्चा की। दीपक प्रकाश ने प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुए उरांव, मुंडा और संथाल आदिवासी समाज की अस्मिता, आस्था और सांस्कृतिक विरासत की ओर ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने आदिवासी समाज के इतिहास, वीरता, स्वाभिमान और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के संघर्ष का उल्लेख किया। साथ ही ‘मांझी-पारगनैत’, ‘खुंटकट्टी’ और ‘पड़हा व्यवस्था’ जैसे पारंपरिक सामाजिक तंत्र को सामुदायिक जीवन और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रेरणास्रोत बताया।

सांसद ने प्रधानमंत्री से रोहतास गढ़ किला, मुड़मा मेला और मरांग बुरु जैसे ऐतिहासिक एवं आस्था स्थलों के संरक्षण और विकास की मांग की। उन्होंने इन स्थलों को जोड़ते हुए आदिवासी सांस्कृतिक कॉरिडोर के निर्माण का आग्रह किया, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हों।

Related Articles

Leave a Comment