Home » JPSC Exam: 7 अंक वाले क्वेश्चन बुकलेट को दर्ज करने के लिए दिए 6 बाॅक्स वाले अटेंडेंस पेपर, उलझे अभ्यर्थी

JPSC Exam: 7 अंक वाले क्वेश्चन बुकलेट को दर्ज करने के लिए दिए 6 बाॅक्स वाले अटेंडेंस पेपर, उलझे अभ्यर्थी

भीषण गर्मी के बीच लगभग 50% अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जेपीएससी के द्वारा परीक्षा केंद्रों में भेजे गए विद्यार्थियों की अटेंडेंस पेपर को लेकर उलझन बढ़ गई। 7 अंकों वाले ओएमआर एवं क्वेश्चन बुकलेट के लिए अटेंडेंस पेपर में 6 बाॅक्स ही बने थे। इससे काफी देर तक परीक्षा केन्द्रों में परेशानी का माहौल रहा। बाद में आदेश के अनुसार छात्रों ने 6 बाॅक्स वाली जगह के ठीक बगल में अपना सातवां नंबर अंकित किया।

इसके बाद परीक्षा संचालित हुई। पूर्वी सिंहभूम जिले के हेड क्वार्टर जमशेदपुर में रविवार को भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच ‘झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025’ हुई। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा जारी ‘खैरियत प्रतिवेदन’ के अनुसार, जिले के सभी 60 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और पूरी तरह कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 26,560 अभ्यर्थी आवंटित थे, लेकिन चिलचिलाती धूप और अन्य कारणों से केवल 13,354 अभ्यर्थी ही केंद्रों पर पहुंचे। वहीं, 13,206 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

इस प्रकार कुल उपस्थिति मात्र 50.2% दर्ज की गई, जो यह दर्शाती है कि लगभग आधे अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में इस प्रकार रही अभ्यर्थियों की उपस्थिति: आंकड़ों के अनुसार, पहली पाली में कुल 13,318 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 13,242 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में उपस्थिति में भारी गिरावट देखी गई, जहां मात्र 3,354 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 13,206 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। भारी संख्या में परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।

केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे, लेकिन पड़ोसी जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों की संख्या उम्मीद से काफी कम रही।प्रश्न पत्र को लेकर अभ्यर्थियों ने किया यह दावाद फोटोन न्यूज़ के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए अभ्यार्थियों ने प्रश्न पत्र को लेकर हैरान करने वाला दावा किया। बताया कि प्रश्न पत्र में कई प्रश्नों की भाषा एआई जैसी लग रही थी। हालांकि द फोटोन न्यूज़ अपनी तरफ से इन दावों की पुष्टि नहीं करता।

Related Articles

Leave a Comment