Home » JMM Meeting: सीएम हेमंत सोरेन ने झामुमो नेताओं को दिए निर्देश; वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने व त्रुटि सुधार पर करें फोकस

JMM Meeting: सीएम हेमंत सोरेन ने झामुमो नेताओं को दिए निर्देश; वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने व त्रुटि सुधार पर करें फोकस

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एस आईआर को लेकर संगठनात्मक स्तर पर बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में बुधवार को भी कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में पार्टी के शीर्ष नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए।

सूची में नाम दर्ज कराना लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा से जुड़ा विषय

किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते ठीक किया जाए और कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। हेमंत सोरेन ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आम लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाएं और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि एक भी मतदाता छूटने न पाए।

बैठक में पार्टी के 12 जिलों- रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार और पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही आगामी जनगणना, बूथ प्रबंधन और संगठन की जमीनी मजबूती जैसे मुद्दों पर भी गंभीरता से चर्चा हुई।

वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों की चर्चा

हेमंत सोरेन ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे समय में संगठन की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने बूथ, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर पार्टी ढांचे को और सशक्त बनाने का निर्देश दिया, ताकि संगठन हर स्तर पर प्रभावी ढंग से कार्य कर सके। नगर और महानगर इकाइयों को भी अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने पर बल दिया गया।
बैठक में नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की आड़ में आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े और वंचित वर्गों के मताधिकार को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
साथ ही यह आशंका भी जताई गई कि इससे राशन कार्ड और पेंशन जैसी योजनाओं पर असर पड़ सकता है।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

बैठक में झामुमो के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद महतो, बैद्यनाथ राम, महासचिव विनोद कुमार पांडेय, फागु बेसरा, सुप्रियो भट्टाचार्य, सचिव नंद किशोर मेहता, अभिषेक प्रसाद पिंटू, प्रवक्ता योगेंद्र प्रसाद, कल्पना सोरेन, मंगल कालिंदी, विकास मुंडा, समीर मोहंती, उमाकांत रजक, अनंत प्रताप देव, सोमेश चंद्र सोरेन और कुणाल षाड़ंगी व अन्य नेता शामिल हैं।

Read Also: http://P News : यूपी बीज निगम कर्मचारियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिलेगा सातवां वेतनमान

Related Articles

Leave a Comment