Home » Chaibasa Bar Association : चाईबासा के एडवोकेट अनिल कुमार महतो ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीत कर रचा इतिहास

Chaibasa Bar Association : चाईबासा के एडवोकेट अनिल कुमार महतो ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीत कर रचा इतिहास

Jharkhand Hindi News : स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में हैट्रिक जीत पर अधिवक्ता अनिल कुमार महतो को अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Bar Association
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार महतो के झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में तीसरी बार भारी मतों से विजय होने की खुशी में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को बार परिसर में जमकर आतिशबाजी की एवं अनिल कुमार महतो के एसोसिएशन आगमन पर पुष्पमाला पहनकर एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर अनिल कुमार महतो ने कहा कि पूर्व की भांति मेरे द्वारा अधिवक्ताओं के जन कल्याणकारी कार्यों को निरंतर किया जाता रहेगा। अधिवक्ताओं को मिलने वाले उनके अधिकार को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी।

इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तिन कुल्लू, वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन प्रसाद साव, अंकुर कुमार चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र महतो, नीरज कुमार, रमेश चौबे, सुभाष चंद्र मिश्रा, किशोर महतो,कैसर परवेज, अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता, सुकुमार दरिपा, प्रणव दरिपा, राकेश पांडे, बसंत केसरी, धरणीधर नाग, विक्रम मुंडा, सरफराज खान, अली हैदर प्रमोद प्रसाद, राजेश कुमार नाग, अरुण प्रजापति, नंदा सिन्हा, किशोर कुमार सिन्हा,प्रहलाद महतो, हरीश शांडिल, मनोज महांति,रेनू महतो, अंजू बान सिंह, अनामिका गोप, किरण बोईपाई, रंजीत गागराई, बसंती देवगम, लक्ष्मी सिंकू, सुनाई हेस्सा, पूनम बिरुली आदि शामिल हैं।

Read Also- MNREGA Strike Jharkhand : मनरेगा हड़ताल पर सख्ती : हड़ताली कर्मी कड़ी निगरानी सूची में, पोर्टल पर अलग मार्किंग

Related Articles

Leave a Comment