Home » Kolhan University: केयू की सीनेट बैठक; विवि के कायाकल्प का खाका तैयार, सभी कॉलेजों के आधारभूत संरचना का होगा विकास

Kolhan University: केयू की सीनेट बैठक; विवि के कायाकल्प का खाका तैयार, सभी कॉलेजों के आधारभूत संरचना का होगा विकास

बैठक में 6 विधायकों सहित 57 सदस्य शामिल हुए, जिन्होंने नए डिग्री कॉलेजों के संचालन और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान लाइब्रेरी ऑटोमेशन और वाई-फाई कैंपस जैसी डिजिटल सुविधाओं को जल्द धरातल पर उतारने का संकल्प लिया गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : कोल्हान विश्वविद्यालय में चार वर्षों के लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार को अधिषद (सीनेट) की छठी बैठक संपन्न हुई। कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023 से 2027 तक के बजट को घटनोत्तर स्वीकृति दी गई और शिक्षकों के एक दशक से लंबित प्रमोशन व वेतन विसंगतियों को दूर करने पर मुहर लगी। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय e-Samarth पोर्टल के क्रियान्वयन में राज्य में अव्वल है।

बैठक में 6 विधायकों सहित 57 सदस्य शामिल हुए, जिन्होंने नए डिग्री कॉलेजों के संचालन और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान लाइब्रेरी ऑटोमेशन और वाई-फाई कैंपस जैसी डिजिटल सुविधाओं को जल्द धरातल पर उतारने का संकल्प लिया गया। बैठक में रजिस्ट्रार आरके कर्ण समेत 65 में से 57 सदस्य उपस्थित रहे।ये महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए: वोकेशनल शिक्षकों के 11 माह के रुके वेतन और आउटसोर्सिंग कर्मियों के पारिश्रमिक का भुगतान किया गया।: 111 शिक्षकों के स्टेज-I से II में प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें से कई को JPSC से मंजूरी मिल चुकी है।: विश्वविद्यालय के कर्मियों के लिए राज्य सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना की औपचारिकताएं पूरी की गईं।

डिजिटल और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर

पूरे विश्वविद्यालय परिसर को वाई-फाई और सीसीटीवी सर्विलांस से लैस किया जाएगा।

: लाइब्रेरी को Automation Mode में लाया जा रहा है और NEP-2020 के तहत नई पुस्तकों की सूची मंगाई गई है।

: सभी पीजी विभागों और कॉलेजों की प्रयोगशालाओं के लिए नए आधुनिक वैज्ञानिक उपकरण खरीदे जाएंगे।नए कॉलेजों का विस्तार

:: निर्माणाधीन कॉलेज: मझगांव, मनोहरपुर, खरसावां, जगन्नाथपुर, और जुगसलाई सहित 13 नए डिग्री और प्रोफेशनल कॉलेजों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

:: बोड़ाम में पठन-पाठन: विधायक मंगल कालिंदी के प्रस्ताव पर बोड़ाम के नवनिर्मित कॉलेज में जल्द सत्र शुरू करने का आश्वासन दिया गया।

:: वित्त समिति और अधिषद के लिए रिक्त शिक्षक व गैर-शिक्षक सदस्यों का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया।

Related Articles

Leave a Comment