Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, चला चापड़

Jamshedpur News : जमशेदपुर में पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, चला चापड़

मामले की शिकायत उलीडीह थाने में कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जिस युवक ने अभिनंदन साहू पर चापड़ चलाया है उसका नाम विजय है।

by Mujtaba Haider Rizvi
knife attack jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो में एक बार फिर चापड़ बाजी की घटना सामने आई है। मानगो के शंकोसाई रोड नंबर 5 में एक युवक अभिनंदन साहू पर चापड़ से हमला हुआ है। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चापड़ से वार के चलते घाव हो गया है। खून से लथपथ हालत में परिजनों ने घायल अभिनंदन साहू को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया।

मामले की शिकायत उलीडीह थाने में कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जिस युवक ने अभिनंदन साहू पर चापड़ चलाया है उसका नाम विजय है। घायल अभिनंदन साहू के भाई ने बताया कि विजय और अभिनंदन के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनातनी रहती है।

हालांकि, विवाद क्या है इस बात को लेकर कोई कुछ नहीं बोल रहा है। घायल अभिनंदन साहू शंकोसाई रोड नंबर 1 का रहने वाला है। उलीडीह पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read also

Related Articles

Leave a Comment