Home » Jharkhand Eligibility Test  : प्रश्न पत्र नहीं पहुंचने से बोकारो के एक परीक्षा केन्द्र पर हंगामा; 729 अभ्यर्थी बिना परीक्षा दिए लौटे

Jharkhand Eligibility Test  : प्रश्न पत्र नहीं पहुंचने से बोकारो के एक परीक्षा केन्द्र पर हंगामा; 729 अभ्यर्थी बिना परीक्षा दिए लौटे

सभी परीक्षार्थियों को समय पर केन्द्र में प्रवेश तो दिया गया, लेकिन न बायोमेट्रिक उपस्थिति हो सकी और न ही प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
झारखंड पात्रता परीक्षा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बोकारो के सेक्टर-9 स्थित सरदार पटेल पब्लिक स्कूल बोकारो परीक्षा केन्द्र पर रविवार को झारखंड पात्रता परीक्षा के दौरान भारी अव्यवस्था सामने आई। निर्धारित समय पर प्रश्न पत्र नहीं पहुंचने से 729 अभ्यर्थियों की परीक्षा नहीं हो सकी, जिसके बाद केन्द्र पर जमकर हंगामा हुआ।

गौरतलब है कि सभी परीक्षार्थियों को समय पर केन्द्र में प्रवेश तो दिया गया, लेकिन न बायोमेट्रिक उपस्थिति हो सकी और न ही प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया गया। काफी देर तक इंतजार के बाद जब कोई समाधान नहीं निकला तो करीब 12:30 बजे अभ्यर्थियों को बिना परीक्षा कराए ही बाहर भेज दिया गया। इसके बाद गुस्साए अभ्यर्थियों ने केन्द्र के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि यहां देवघर, दुमका और गोड्डा समेत कई जिलों से परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। दूर-दराज से आए अभ्यर्थियों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुनः परीक्षा कराने की मांग की।

हंगामे की सूचना मिलने पर उपायुक्त अजय नाथ झा मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक अभ्यर्थियों का आक्रोश जारी रहा। गौरतलब है कि 26 अप्रैल को आयोजित इस परीक्षा के लिए जिले में 51 केन्द्र बनाए गए थे, जहां करीब 22,404 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना थी। प्रशासन ने परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण कराने के लिए सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक उपस्थिति और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद एक केन्द्र पर परीक्षा नहीं हो पाना पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा

Read also Jamshedpur News : जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला के गले से सोने की चेन चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

Related Articles