Home » RANCHI NEWS : पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में काम कर रहा था युवक, मिट्टी धंसने से हुई मौत

RANCHI NEWS : पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में काम कर रहा था युवक, मिट्टी धंसने से हुई मौत

लोगों ने कंपनी पर गंभीर लापरवाही का लगाया आरोप

by Vivek Sharma
रांची के कांके में पाइपलाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से 23 वर्षीय रोहित कुमार की मौत, कंपनी की लापरवाही पर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के बनहरा गांव निवासी 23 वर्षीय रोहित कुमार की सोमवार को देर रात दर्दनाक मौत हो गई। वह पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में काम कर रहा था, तभी अचानक मिट्टी धंसने से वह उसमें दब गया। घटना चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां नागार्जुन कंपनी लिमिटेड द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। सहकर्मियों ने आनन-फानन रोहित को बाहर निकालकर मेदांता अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता का नाम जगदेव महतो बताया गया है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने कंपनी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिना किसी सुरक्षा उपकरण के रोहित को गहरे गड्ढे में उतारा गया था। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Comment