Home » Koderma News: शादी से पहले गैस सिलिंडर ब्लास्ट; दूल्हे की सूट,नकदी समेत अन्य सामान जलकर खाक

Koderma News: शादी से पहले गैस सिलिंडर ब्लास्ट; दूल्हे की सूट,नकदी समेत अन्य सामान जलकर खाक

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा। सतगांवां थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में गुरुवार को शादी की तैयारी चल रही थी। शाम में बोकारो से बारात आने वाली है। लेकिन शादी से महज कुछ घंटे पहले घर में गैस सिलिंडर ब्लास्ट कर गया। शादी में आए मेहमान एवं घर वाले इधर-उधर भागने लगे। घर में रखा शादी का जोड़ा, दूल्हे की सूट, मेहमानों के लिए खरीदे गए नए कपड़े समेत लगभग 20 हजार रुपये नकद जलकर राख हो गए।

अचानक हुई इस घटना से शादी की खुशियों पर पानी फेर दिया। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में आसपास के लोग आगे आ गए हैं। वे पीड़ित परिवार को तत्काल मदद के लिए पहल कर रहे हैं। स्वजनों ने आसपास के लोगों से कर्ज लेकर फिर से जरूरी सामान जुटाना शुरू कर दिया है।

शाम में आनी है बारात,पूरी हो चुकी थीं शादी की तैयारियां

माधोपुर निवासी दिलीप शर्मा की बड़ी पुत्री अंजली की गुरुवार शाम शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं और मेहमानों की चहल-पहल से माहौल जश्न का बना था। इस बीच सुबह मेहमानों के लिए चाय बनाने के लिए गैस जलाई गई।

हलवाई ने जैसे ही सिलिंडर का रेगुलेटर चालूकर माचिस जलाई, गैस रिसाव के कारण आग की चिंगारी सिलिंडर तक पहुंच गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे घर में एवं आसपास में अफरातफरी मच गई।

आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोग दौड़े। स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

Read Also : Suprime Court ने मानवीय पहलू पर दिया जोर; कहा-दुष्कर्म पीड़िताओं की गर्भावस्था समाप्त करने संबंधी कानून में संशोधन पर विचार करे केंद्र

Related Articles