Home » Garhwa News: प्रेमिका की शादी तय होते ही टावर पर चढ़ा आगबबूला प्रेमी, गढ़वा में ‘शोले’ जैसी लव स्टोरी

Garhwa News: प्रेमिका की शादी तय होते ही टावर पर चढ़ा आगबबूला प्रेमी, गढ़वा में ‘शोले’ जैसी लव स्टोरी

अचानक युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। यह बात जब युवक को पता चली तो वह आक्रोशित हो गया और शनिवार सुबह करीब 8 बजे करीब 125 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
Garhwa news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa : प्रेम प्रसंग में असफलता अब खतरनाक रूप लेती जा रही है। झारखंड के गढ़वा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला?

मामला गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के खपरो मानपुर गांव का है। यहां के रहने वाले असदुल्लाह अंसारी का पास के गांव की एक युवती से पिछले 2-3 वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच शादी की बात भी चल रही थी और एक सप्ताह पहले रंका थाना में समझौता भी हुआ था, जिसमें दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए थे।

लेकिन अचानक युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। यह बात जब युवक को पता चली तो वह आक्रोशित हो गया और शनिवार सुबह करीब 8 बजे करीब 125 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

टावर पर डटा है युवक

युवक करीब 7 घंटे से टावर पर चढ़ा है और कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रंका पुलिस और स्थानीय लोग उसे नीचे उतारने के लिए लगातार समझाने की कोशिश करते रहे। मौके पर भारी भीड़ जुट गई थी और परिवार के लोग भी काफी चिंतित नजर आए।

प्रेमिका को पैसे भेजता था युवक

युवक के पिता खुर्शीद अंसारी ने बताया कि उनका बेटा दूसरे राज्यों में मजदूरी कर अच्छी कमाई करता था, लेकिन प्रेम में पड़कर वह अपनी कमाई का ज्यादातर पैसा अपनी प्रेमिका और उसके परिवार पर खर्च करता था।

क्या बोली पुलिस

पुलिस के अनुसार यह पूरी तरह प्रेम प्रसंग का मामला है। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles