Home » Seraikela News: दलमा का नया आकर्षण बना नन्हा हाथी ‘बादल’, मासूमियत से जीत रहा सबका दिल

Seraikela News: दलमा का नया आकर्षण बना नन्हा हाथी ‘बादल’, मासूमियत से जीत रहा सबका दिल

दलमा में अब ‘बादल’ परिवार का हिस्सा बन गया है। वनकर्मी उसे अपने बच्चे की तरह स्नेह देते हैं। उसकी हरकतें—कभी खेलना, कभी दौड़ना और कभी शरारत करना पर्यटकों के चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
dalma elephant news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : दलमा वन्यजीव अभयारण्य इन दिनों एक खास वजह से सुर्खियों में है। यहां दो महीने का नन्हा हाथी ‘बादल’ पर्यटकों के बीच नया आकर्षण बनकर उभरा है। उसकी चंचल हरकतें और मासूम अंदाज हर किसी का मन मोह ले रहा है।

दरअसल, ‘बादल’ को सारंडा जंगल से रेस्क्यू कर लाया गया था। साल 2025 के अंत में जंगल में हुए एक विस्फोट के दौरान वह अपने झुंड से बिछड़ गया था। गंभीर रूप से घायल और बेहद कमजोर हालत में मिले इस हाथी के बच्चे को वन विभाग की टीम ने बचाया। वनकर्मियों की लगातार देखभाल और मेहनत के चलते ‘बादल’ को नया जीवन मिला। कभी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा यह नन्हा गजराज अब पूरी तरह स्वस्थ है और धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर लौट चुका है।

दलमा में अब ‘बादल’ परिवार का हिस्सा बन गया है। वनकर्मी उसे अपने बच्चे की तरह स्नेह देते हैं। उसकी हरकतें—कभी खेलना, कभी दौड़ना और कभी शरारत करना पर्यटकों के चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं। यही वजह है कि वह न सिर्फ दलमा आने वाले लोगों का, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों का दिल जीत रहा है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, ‘बादल’ को देखकर पर्यटकों को एक अलग ही खुशी मिलती है। उसकी मौजूदगी दलमा की पहचान को और खास बना रही है।

Read also Jamshedpur Education: जमशेदपुर का वर्कर्स कॉलेज हुआ जर्जर, मुख्य द्वार का छज्जा गिरने से बाल-बाल बचे छात्र

Related Articles