Home » West Singhbhum: नीट परीक्षा से पहले चाईबासा में प्रशासन की सख्ती, होटलों में छापेमारी से मचा हड़कंप चाईबासा

West Singhbhum: नीट परीक्षा से पहले चाईबासा में प्रशासन की सख्ती, होटलों में छापेमारी से मचा हड़कंप चाईबासा

छापेमारी के दौरान टीम ने होटलों के रजिस्टर की बारीकी से जांच की और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नीट (यूजी) परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षा से एक दिन पूर्व प्रशासन ने शहर के विभिन्न होटलों और लॉजों में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया, जिससे होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।

रजिस्टर और सीसीटीवी की जांच

छापेमारी के दौरान टीम ने होटलों के रजिस्टर की बारीकी से जांच की और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना और किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकना था।

कई होटलों में ठहरे लोगों से पूछताछ भी की गई। इस अभियान में सदर एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो, एसडीपीओ बहामन टूटी, अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार और मुफस्सिल थाना के पुलिस पदाधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। टीम ने एक-एक कर शहर के प्रमुख होटलों, गेस्ट हाउस और लॉज का निरीक्षण किया।

होटल संचालकों को सख्त निर्देश

अधिकारियों ने होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी आगंतुकों की पहचान पत्र के साथ सही जानकारी रजिस्टर में दर्ज करें। बिना आईडी के किसी को कमरा न दें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना प्रशासन को देने को कहा गया।

परीक्षा केंद्रों पर भी कड़ी नजर

3 मई को सीएम उत्कृष्ट जिला स्कूल और +2 मांगीलाल रूंगटा उच्च विद्यालय में नीट परीक्षा होगी। प्रशासन ने पहले ही दोनों केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का निर्देश दिया है। एसडीओ ने कहा कि परीक्षा में कदाचार बर्दाश्त नहीं होगा। केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

Related Articles